ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
कोरबाछत्तीसगढ़

सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर 9 लाख की ठगी

कोरबा। जिले के बांगो क्षेत्र में सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर तीन लोगों से करीब 9 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। इस धोखाधड़ी के मामले में भारतीय जनता मजदूर यूनियन कौंसिल का कथित राष्ट्रीय सचिव और भाजपा से जुड़ा नेता दीपक श्रीवास चार माह से फरार है। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने मामला तो दर्ज कर लिया, लेकिन अब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।   गृह मंत्री शाह के दौरे से पहले सुकमा में बड़ी सफलता, चार इनामी नक्सली सरेंडर

जानकारी के अनुसार, पीड़ितों में से एक रामसाय केंवट ने बताया कि दीपक श्रीवास खुद को भारतीय जनता मजदूर यूनियन कौंसिल का राष्ट्रीय सचिव बताता था और ऊंचे राजनीतिक संपर्कों का हवाला देकर सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देता था। इसी भरोसे में रामसाय सहित तीन लोगों ने अपने बेटों की नौकरी लगवाने के लिए दीपक को कुल मिलाकर 9 लाख रुपये दे दिए थे। लेकिन कई महीने बीत जाने के बाद भी न तो नौकरी मिली और न ही रुपये वापस किए गए।

रामसाय केंवट ने जब दीपक से पैसे की वापसी की मांग की तो वह टालमटोल करने लगा और अंततः फरार हो गया। इस पर पीड़ितों ने बांगो थाने में चार माह पहले एफआईआर दर्ज कराई थी। हालांकि, पुलिस ने धोखाधड़ी की धाराओं के तहत मामला दर्ज जरूर किया, लेकिन आरोपी की गिरफ्तारी अब तक नहीं हो पाई है।

पीड़ितों ने जिला प्रशासन और पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि इस मामले में जल्द कार्रवाई की जाए और आरोपी को गिरफ्तार कर पीड़ितों को न्याय दिलाया जाए। वहीं, पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश जारी है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!