ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
कोरबाक्राइमछत्तीसगढ़प्रशासनिक

कोरबा में पदस्थ रहे जनपद सीओ वीरेंद्र राठौर के घर में ईडी का छापा डीएफ में भ्रष्टाचार से जुड़ा मामला

जशपुर : जिले के मनोरा सीईओ वीरेंद्र कुमार राठौर के सरकारी निवास पर ईडी ने दबिश दी है. जानकारी के मुताबिक मनोरा जनपद मुख्य कार्यपालन अधिकारी राठौर के सरकारी निवास में सुबह 5 बजे ईडी की टीम पहुंची और अभी भी कार्रवाई जारी है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आईएएस रानू से तार जुड़ रहे हैं.

जानकारी यह भी है कि जनपद सीईओ के मनोरा स्थित सरकारी निवास के अलावे उनके निजी निवास पर भी ईडी की कार्रवाई चल रही है. सभी ठिकानों पर ईडी ने एक साथ दबिश दी है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आईएएस रानू से तार जुड़े हैं. तत्कालीन कलेक्टर रानू साहू कोरबा में थी, तब ये जनपद सीईओ कटघोरा थे. उस समय डीएमएफ की राशि की जमकर बंदरबांट की गई थी. इस वजह से इनके यहां भी छपा पड़ा है. विधानसभा चुनाव से पहले इनका तबादला जशपुर किया गया था.

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!