ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

कोरबा के जंगलों में वन्यजीवों का खतरा बरकरार, चरवाहे पर हमले से मचा हड़कंप

कोरबा।’ जिले के वनांचल क्षेत्रों में जंगली जानवरों का आतंक लगातार बना हुआ है, जिससे ग्रामीणों की सुरक्षा पर संकट मंडरा रहा है। इसी कड़ी में कटघोरा थाना क्षेत्र से एक घटना सामने आई, जहां एक ग्रामीण पर जंगल में जानवर ने हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल व्यक्ति की पहचान भोला सिंह के रूप में हुई है, जो पतुरियाडांड गांव का निवासी है। उसने बताया कि वह जंगल में बकरियां चराने गया था, तभी अचानक एक बाघ ने उस पर हमला कर दिया। हालांकि, वन विभाग का दावा है कि हमला बाघ ने नहीं, बल्कि लकड़बग्घे ने किया है। अब इस मामले में जांच की जा रही है कि हमला वास्तव में किस जानवर ने किया।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!