ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
खेलछत्तीसगढ़देशमनोरंजन

घरौंदा के विष्णु ने वेट लिफ्टिंग में जीते दो गोल्ड व एक कांस्य पद , यूपी में लहराया परचम



रायगढ़ घरौंदा के विष्णु सहाय ने उत्तर प्रदेश में अपने जिले का परचम लहराया है। वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में दो गोल्ड व एक कांस्य पदक जीतकर अपने संस्था सहित जिले का नाम रोशन किया है।
उन्नायक सेवा समिति द्वारा संचालित घरौंदा संस्था के हितग्राही श्री विष्णु सहाय ने कानपुर उत्तर प्रदेश में हो रहे स्पेशल ओलंपिक भारत के वेट लिफ्टिंग चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए दो गोल्ड एवं एक कांस्य पदक जीते हैं। उन्होंने बेंच लिफ्टिंग में 48 केजी उठाकर व डिड लिफ्टिंग में 110 केजी उठाकर दो गोल्ड मेडल लाए हैं। जबकि स्कॉट लिफ्टिंग में 55 केजी उठाकर कांस्य पदक अर्जित किए हैं।विदित हो कि उन्नायक सेवा समिति द्वारा संचालित घरौंदा संस्था जोकि समाज कल्याण विभाग द्वारा मान्यता एवं अनुदान प्राप्त हैं के द्वारा वयस्क बौद्धिक एवं विकासात्मक दिव्यांगो के लिए घरौंदा नाम से आजीवन आश्रय गृह का संचालन कौहाकुंडा रायगढ़ में किया जा रहा है। जिसमे अनाथ निराश्रित एवं माता पिता द्वारा नहीं संभले जाने वाले हितग्राही लाभान्वित हो रहे हैं। इनके पुनर्वास हेतु संस्था द्वारा विभिन्न प्रकार के सुविधा प्रदाय किए जा रहे हैं। पूरे राज्य में घरौंदा संस्था सिर्फ 11 जिलों में संचालित हैं।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!