ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़देशप्रशासनिकराजनीति

निर्वाचन के कार्यों को समय-सीमा में संपादित करें नोडल अधिकारी

कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने ली बैठक

 

netagiri.in कोरबा 16 मार्च 2024/कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अजीत वसंत ने कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में लोकसभा निर्वाचन 2024 की तैयारियों में संलग्न नोडल अधिकारियों की बैठक लेकर निर्देशित किया कि सभी नोडल अधिकारी दी गई जिम्मेदारियों का निर्वहन भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत समय सीमा के भीतर सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने सभी नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से निर्वाचन के कार्य को टीम भावना के साथ संपादित करेंगे। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अध्ययन कर फील्ड पर क्रियान्वयन सुनिश्चित करेंगे। बैठक में निर्वाचन कार्यों से जुड़े मानव संसाधन प्रबंधन, प्रशिक्षण प्रबंधन, सामग्री प्रबंधन, कम्प्युटराइजेशन, साइबर सिक्योरिटी और आईटी, स्वीप नोडल अधिकारी, कानून व्यवस्था, ईव्हीएम मैनेजमेंट, एमसीसी नोडल अधिकारी, व्यय निगरानी, बैलेट पोस्टर-पेपर, एमसीएमसी, कम्युनिकेशन प्लान, मतदाता, शिकायत और मतदाता हेल्पलाइन आदि के नोडल अधिकारी उपस्थित थे।

कोरबा जिले में लोकसभा निर्वाचन के सफल क्रियान्वयन के लिए कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अजीत वसंत ने निर्वाचन से संबंधित नोडल अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने सभी रिटर्निंग अधिकारियों को आवश्यक तैयारी के निर्देश देते हुए सेक्टर अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने नाम-निर्देशन के लिए आवश्यक तैयारी करने के साथ ही निर्वाचन से संबंधित कार्यों को भी समय सीमा में पूर्ण कराने के निर्देश दिए। बैठक में नोडल अधिकारी द्वारा राज्य स्तरीय प्रशिक्षण से संबंधित जानकारी दी गई। उन्होंने वाहन व्यवस्था, वीडियोग्राफी करने, मतदान केन्द्रों तक मतदान दलों को लाने ले जाने, डाकमत पत्र सेवा निर्वाचकों व मतदानकर्मियों को समय सीमा में प्रशिक्षण देने, निर्वाचन से संबंधित कार्य के लिए ड्यूटी लगाने, इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन का रेंडमाइजेशन करने, वीवीपैट के अभिलेखों का संधारण करने, मतदान दलों को प्रशिक्षण देने, मतदान सामग्री वितरण करने, प्रशिक्षण देने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए। बैठक में कलेक्टर ने प्रशिक्षण के लिए मास्टर ट्रेनिंग की व्यवस्था करने कहा। मीडिया प्रमाणन व निगरानी समिति को सुचारू संचालन व सामान्य प्रेक्षक, व्यय प्रेक्षक की लाइजिनिंग ड्यूटी लगाने संबंधी भी निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री संबित मिश्रा, नगर निगम आयुक्त सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती सीमा पात्रे, अपर कलेक्टर श्री अनुपम तिवारी, श्री दिनेश कुमार नाग, श्री श्रीकांत वर्मा, डिप्टी कलेक्टर श्री तुलाराम भारद्वाज, श्री विकास चौधरी, श्री गौतम सिंह, श्री रोहित सिंह सहित सभी नोडल अधिकारी उपस्थित थे।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!