ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
कोरबाछत्तीसगढ़राजनीति

फूड प्वाइजनिंग से मासूमों की मौत पर सांसद ने शोक जताया, जिला अस्पताल पहुंचकर प्रभावितों से मिलीं

 

Netagiri.in-कोरबा जिले के ग्राम गिधौरी निवासी एक ही परिवार के 7 लोगों के फूड प्वाइजनिंग का शिकार होकर अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी मिलते ही कोरबा लोकसभा की सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत ने जिला अस्पताल पहुंचकर सभी प्रभावितों का हाल जाना। सांसद ने मृतक मासूम अमृता व आनंद के परिजन से मिलकर ढांढस बंधाया। उन्होंने चिकित्सकों से जानकारी लेते हुए बेहतर उपचार प्रदान करने की बात कही।
गौरतलब है कि कोरबा जिले के उरगा थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम गिधौरी में रविवार की सुबह यह घटनाक्रम हुआ जिसमें एक ही परिवार के बच्चे, माता-पिता व अन्य परिजन चाय-रोटी खाने के बाद फूड प्वाइजनिंग से पीडि़त हुए हैं।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!