ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
कोरबाप्रशासनिक

कोरबा पुलिस एवं जिला प्रशासन ने निकाला फ्लैग मार्च अपराधियों और हुड़दंगियों पर पुलिस की रहेगी सख्त नजर, कोरबा एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने क्या कहा देखिए

 

netagiri.in 8bb0dfce-ba7f-40da-8dd0-2eda88fbf00cप्रदेश में होने वाले लोकसभा चुनाव होली के त्योहार और रमजान को लेकर कोरबा पुलिस एवं जिला प्रशासन ने फ्लैग मार्च निकालते हुए आम जनों से शांतिपूर्वक होली त्यौहार मनाने की अपील की है वहीं एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने पुलिस अधिकारियों के मीटिंग लेकर हुड़दंगियों पर खास नजर रखने एवं कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि पुलिस लगातार 2 महीने से सजक कोरबा अभियान के तहत अपराधियों एवं हुड़दंगियों पर नजर रख रही है साथ ही जनता को भी जागरूक कर रही है ऐसे में अगर होली त्यौहार के मध्य नजर किसी भी तरह की कोई कानून विरोधी गतिविधियां होती है तो उसके लिए जिम्मेदार व्यक्ति पर सख्त कार्रवाई की जाएगी साथ ही डीजे एवं मुखौटों को लेकर भी पुलिस अधीक्षक कोरबा ने कोलाहल अधिनियम एवं अन्य जारी गाइडलाइंस के पालन कराने के संबंध में पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए हैं वहीं अन्य आचार संहिता के दौरान की जाने वाली गलतियां पर नजर रख आरोपियों को दंडित करने की बात भी कही गई है एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने आम जनों से होली त्यौहार सौहाद्र पूर्वक मनाने की अपील भी की है

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!