ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
कोरबाछत्तीसगढ़प्रशासनिकरायपुर

नियम विरुद्ध सड़क पर खड़े भारी वाहनों पर कोरबा आरटीओ उड़नदस्ता की कार्यवाही

 

Netagiri.in—कोरबा जिले में लगातार बढ़ती सड़क हादसों पर अंकुश लगाने और सड़क सुरक्षा के मद्देनजर परिवहन मुख्यालय रायपुर के आदेश पर परिवहन उड़नदस्ता कोरबा आरटीओ इंस्पेक्टर सी के साहू के नेतृत्व में उनकी टीम द्वारा विभिन्न मार्गो पर बिना किसी उचित कारण के बीच सड़क पर वाहन को खड़ी कर यातायात को बाधित करने वाले,नेशनल हाईवे, स्टेट हाईवे एवं अन्य महत्वपूर्ण सड़कों पर नियम विरुद्ध बेतरतीब ढंग से खड़े हुए वाहनों,ब्लैक स्पॉट, अंधे मोड़,संकीर्ण सड़क , ब्यस्तम मार्ग पर वाहन खड़ी कर आराम फरमा रहे वाहन चालकों,ढाबों के किनारे नियम विरुद्ध खड़े वाहनों पर चलानी कार्यवाही की गई. गौरतलब है की जिले में बीते 06 माह में सड़क किनारे नियम विरुद्ध खड़े वाहनों की वजह से कई लोगों की जान जा चुकी है तथा अनेक गंभीर सड़क हादसे हुए है। किसी

 

कारणवश बिगड़े , पंचर टायर,खराबी हालत में खड़े वाहनों को छोड़कर ,जानबूझकर खड़े कर यातायात के मुक्त प्रवाह में अवरोध डालने वाले ऐसे विभिन्न वाहनों पर आज विशेष जांच अभियान चलाकर समाचार लिखे जाने तक 37 वाहनों से ऑफलाइन व आनलाइन माध्यम से चलानी कार्यवाही कर 43500 की जुर्माना राशि वसूल की गई।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!