ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़राजनीति

मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-बैकुंठपुर-झगराखंड में कांग्रेस को मिला अभूतपूर्व जन समर्थन 0 क्षेत्र की जनता भाजपा के बहकावे में नहीं आने वाली : ज्योत्सना महंत

 

Netagiri.in—कोरबा लोकसभा क्षेत्रांतर्गत मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-बैकुंठपुर-झगराखंड, नागपुर सहित विभिन्न क्षेत्रों में पहुंची कोरबा लोकसभा की सांसद व कांग्रेस प्रत्याशी ज्योत्सना चरणदास महंत को कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में स्थानीय जनों का अभूतपूर्व जन समर्थन मिला। सांसद ने विभिन्न स्थानों में जाकर आमजनों व महिलाओं के साथ-साथ युवाओं से भी संवाद किया और कांग्रेस के पक्ष में समर्थन मांगा।
कोरबा लोकसभा की सांसद व कांग्रेस प्रत्याशी ज्योत्सना चरणदास महंत ने संसदीय क्षेत्रांतर्गत मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-बैकुंठपुर-झगराखंड, नागपुर पहुँच कर स्थानीय जनों व कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि केन्द्र की भाजपा और प्रदेश की विष्णुदेव की सरकार ने बड़े-बड़े वादे कर जनता को लुभाया है। महिलाओं को गैस सिलेंडर में 500 रुपए की सब्सिडी देने की बात कही थी लेकिन चुनाव जीतते ही 500 रुपए की सब्सिडी महिलाओं को नहीं मिली।

 

 

सांसद ने कहा कि क्षेत्र में स्वास्थ्य, शिक्षा व मूलभूत समस्याओं को लेकर वे सदैव सजग रहेंगी। सांसद ने उम्मीद जाहिर की कि क्षेत्र की जनता ने मन बना लिया है कि उनके दुख-सुख में सदैव शामिल रहने वाले महंत परिवार के प्रति अपना स्नेह रखेंगे ना कि चुनावी लाभ लेने आये भाजपा नेताओं को। सांसद ने अपने क्षेत्रीय दौरे के दौरान नगर पालिका नागपुर के अध्यक्ष राजेश साहू के नेतृत्व में आयोजित महिला कार्यकर्ताओं से संवाद किया। इसी तरह चिरमिरी के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर जन समर्थन मांगा। रेलवे कालोनी स्थित रुकमणी खरे द्वारा आयोजित महिला कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर कांग्रेस के प्रति विश्वास जताने और समर्थन देने का आग्रह करते हुए ज्योत्सना महंत ने क्षेत्र के पार्षद, मितानिन व कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की। आरसीडब्ल्यूएफ चिरमिरी छोटी बाजार में आयोजित कार्यक्रम में भी सांसद ने भागीदारी निभाई। आयोजित कार्यक्रमों में पूर्व विधायक गुलाब कमरो, डॉ. विनय जायसवाल, नजीर अहमद सहित जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता उपस्थित रहे।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!