ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
कोरबा

बांकीमोगरा: सरस्वती विद्यालय में चाकूबाजी, छात्र घायल, गुस्साए लोगों ने स्कूल में किया हंगामा

बांकीमोगरा। सरस्वती विद्यालय परिसर में चाकूबाजी की घटना ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी। घटना में एक छात्र घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। जानकारी के अनुसार, आरोपी छात्र ने स्कूल परिसर में ही अपने सहपाठी पर चाकू से हमला किया।

हंगामे का माहौल

चाकूबाजी की खबर फैलते ही स्थानीय लोग बड़ी संख्या में स्कूल पहुंचे और हंगामा करने लगे। उन्होंने प्रबंधन से घटना की जानकारी लेने और स्कूल के अंदर जाने की अनुमति मांगी, लेकिन स्कूल प्रबंधन ने गेट नहीं खोला। इससे नाराज लोगों ने स्कूल परिसर के बाहर विरोध जताया।

पुलिस ने संभाली स्थिति

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने घायल छात्र को अस्पताल भिजवाया और आरोपी छात्र को हिरासत में लिया। फिलहाल घटना के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!