ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
कोरबाछत्तीसगढ़प्रशासनिकहेल्थ

पति मनबोध को मिला प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना का लाभ
*02 लाख की राशि से ठीक होंगे परिवार के आर्थिक हालात

कोरबा दिनांक/22.08.2022 ग्राम पंचायत भैसमा निवासी श्री गणेश स्वसहायता समूह की सदस्य स्वर्गीय भगवती नगेसिया ने अपने परिवार को सामाजिक सुरक्षा देने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत बीमा कराया था। 30 अप्रैल 2022 को अचानक उनकी मृत्यु हो गयी जिससे उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पडा। इस दुखद घड़ी में श्री संजीव कुमार झा कलेक्टर कोरबा ने श्री मनबोध नगेशिया को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत प्राप्त 02 लाख रूपये की राशि का चेक प्रदान किया।
कलेक्टर कोरबा द्वारा जिले में समाज कल्याण की दिशा में प्रभावी कार्य किये जा रहे हैं। उन्होंने प्रशासनिक अमले और बैंकर्स को निर्देशित किया है कि सामाजिक संवेदनशीलता बरतते हुए सामाजिक सुरक्षा बीमा योजनाओं के दावा प्रकरण अविलंब स्वीकार किये जायें तथा बीमित व्यक्ति के परिवार को सहायता राशि उपलब्ध कराने त्वरित कार्यवाही की जाये, जिसके सकारात्मक परिणाम ग्रामीण क्षेत्र में देखने को मिल रहे हैं।
स्वर्गीय भगवती ने 330 रूपये का प्रीमियम देकर प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत बीमा कराया था, जिसका नामिनी उन्होंने अपने पति श्री मनबोध नगेसिया को बनाया था. उनकी मृत्यु के बाद बिहान की प्रोफेशनल रिर्सोस पर्सन श्रीमती सुनिता जांगडे एवं बैंक मित्र ओमकुमारी के सहयोग से बीमा क्लेम किया गया तथा आवश्यक दस्तावेज जमा करने पर 27 जुलाई 2022 को मनबोध के बैंक में खाते में राशि ऑनलाईन जमा की गई।
श्री मनबोध का कहना है जो चला गया उसकी भरपाई तो नहीं की जा सकती है लेकिन उनके जाने के बाद अपने परिवार की सामाजिक सुरक्षा के लिए शासन की यह अच्छी और सस्ती योजना है जिसमें मात्र 330 रूपये दे कर एक वर्ष तक बीमा कराया जाता है। उन्होंने बताया कि बीमा से मिली राशि से अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दिला सकेगा।
प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना की पात्रता-
इस योजना के तहत पॉलिसी लेने वाले नागरिकों की आयु 18 से 50 वर्ष होना चाहिए। इस टर्म प्लान के अंतर्गत पॉलिसी धारक को प्रतिवर्ष 330 रूपये के प्रीमियम का भुगतान करना होगा। इस योजना के अंतर्गत पॉलिसी धारक का बैंक खाता होना अनिवार्य है क्योंकि सरकार द्वारा दी जाने वाली धनराशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है।

Netagiri

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!