ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

युवक को दौड़ा-दौड़ाकर लाठी-डंडे से पीटने का VIDEO

रायपुर ,में चार-पांच लड़कों के गुट ने एक युवक को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा है। युवक पर ईंट फेंककर भी हमला किए हैं। इस दौरान जब युवक जान बचाने नेशनल हाइवे किनारे नरेश इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में घुसा तो आरोपी वहां भी घुस गए। युवक से बांस के डंडे से जमकर मारपीट की। मामला राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक वारदात रविवार रात पौने 9 बजे की है। इस दौरान वहां पर हंगामा की स्थिति बनी रही। बदमाशों की गुंडागर्दी और मारपीट का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो में दिख रहा है कि चार-पांच लड़कों ने एक युवक का पीछा कर उसे घेर लिया। सभी के हाथ में बांस के डंडे और ईंट थे। वे लगातार युवक पर वार करने की कोशिश कर रहे थे। इस दौरान उनके बीच गाली-गलौज होने पर शोरूम के अंदर मौजूद स्टाफ भी बाहर आ गया।

इसी बीच आरोपियों ने युवक के सिर पर ईंट फेंककर हमला कर दिया। इसके बाद उन्होंने युवक को डंडे से पीटना शुरू कर दिया। युवक ने खुद को बचाने के लिए डंडों को अपने हाथ में पकड़ रहा था, लेकिन वह वार करते रहे।

 

इस दौरान कुछ देर तक मारपीट करने के बाद युवक जान बचाने के लिए शोरूम में घुस गया। आरोपी भी शोरूम में घुस गए। उन्होंने शोरूम के अंदर भी युवक की लाठी-डंडों से पिटाई की। शोरूम के अंदर महिलाएं और बुजुर्ग भी मौजूद थे, जो इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदने आए थे।

जब उन्होंने यह नजारा देखा तो वे डर गए और अंदर की ओर भागे। कुछ देर बाद स्टाफ ने बीच-बचाव कर मारपीट को शांत कराया। घटना के बाद आरोपी लड़के मौके से फरार हो गए।

 

हालांकि कि इस मामले में राजेन्द्र नगर पुलिस की कार्रवाई की सूचना नहीं है। आरोपी लड़के और घायल युवक कौन था, ये जानकारी जांच के बाद साफ हो पाएगी। वायरल वीडियो को लेकर लोगों में दहशत का माहौल है।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!