ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

सड़क हादसे में घायल रामविचार बोले- गिरकर उठना ही जिंदगी:कहा- बेहतर महसूस कर रहा हूं

रायपुर ,छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री रामविचार नेताम सड़क हादसे में घायल हो गए थे। इस वक्त उनका रायपुर के पचपेड़ी नगर स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। नेताम से मिलने वालों का आना अस्पताल में लगा हुआ है। फिलहाल राम विचार नेताम खतरे से बाहर हैं। उनके सिर और हाथ में चोट आई है। कार में सवार उनके साथ ड्राइवर और सुरक्षाकर्मी भी चोटिल हुए थे। उनकी स्थिति सामान्य है।

 

सोमवार शाम तक रामविचार नेताम अस्पताल की छुट्टी अस्पताल से छुट्‌टी हो सकती है। अस्पताल में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी पहुंचे। पूर्व राज्यपाल रमेश बैस, पूर्व सांसद सरोज पांडे, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव ने भी उनसे मुलाकात की। दक्षिण का चुनाव हाल ही में जीते सुनील सोनी और रायपुर के सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने भी राम विचार नेताम से मुलाकात की।

 

अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए राम विचार ने अपनी पोस्ट पर लिखा- गिरकर उठना ही जिंदगी की पहचान है, हर मुश्किल के बाद एक नई उड़ान है। कुछ दिन पहले हुए उस भयानक हादसे के बाद आज खुद को बेहतर महसूस कर रहा हूं। यह केवल मेरी हिम्मत का नहीं, बल्कि आप सभी के स्नेह, शुभकामनाओं और दुआओं की जीत है। आप सभी का प्यार और समर्थन मेरे लिए किसी संजीवनी से कम नहीं था। आप सभी का स्नेह, आशीर्वाद और मंगलकामनाएं मेरी असली शक्ति है, जिसने मुश्किल पल में मुझे लड़ने का हौसला दिया।

 

छत्तीसगढ़ सरकार के कृषि मंत्री राम विचार नेताम का शुक्रवार को सड़क हादसे का शिकार हो गए। वह कवर्धा-बेमेतरा के रास्ते से रायपुर लौट रहे थे। तभी हाईवे में उनकी कार पिकअप से टकरा गई। मंत्री की गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है उनके सिर पर भी चोट आई है।

 

यह हादसा रायपुर-बेमेतरा मार्ग पर जेवरा गांव के पास हुआ। गंभीर हालत में मंत्री राम विचार नेताम को रायपुर लाया गया है। उन्हें पचपेड़ी नाका स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती किया गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय समेत कई मंत्रियों ने अस्पताल पहुंचकर उनका हाल जाना। इस दौरान रायपुर और बेमेतरा के कलेक्टर भी मौजूद रहे।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!