ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
policeउपलब्धिक्राइमछत्तीसगढ़प्रशासनिकराजनीति

Breking……जुंआ के फड़ में पुलिस की रेड में 29 लाख रुपए नकद के साथ-साथ 128 मोबाइल फोन, कई लग्जरी कारें और बाइक बरामद, करोड़ से ज्यादा रुपयों के हेर-फेर होने की संभावना…..

राज्य/छत्तीसगढ़/खरियाररोड से 84 जुआरी... छत्तीसगढ़ खरियाररोड से 84 जुआरी गिरफ्तार, 29 लाख नकद बरामद

 

 

 

छग..—– खरियाररोड/महासमुंद। नुआपड़ा जिले के खरियाररोड स्थित चालमुड़ा में पुलिस ने अब तक के सबसे बड़े जुआ अड्डे का भंडाफोड़ किया है। इस छापेमारी में 84 जुआरियों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें से 64 छत्तीसगढ़ के निवासी हैं। पुलिस ने मौके से 29 लाख रुपए नकद, 128 मोबाइल, कई लक्जरी कारें और बाइक जब्त की हैं। बता दें कि पकड़े गए जुआरियों में ओडिशा के अलावा छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों जैसे महासमुंद, रायपुर, पिथौरा, सरायपाली, बसना और बागबाहरा से लोग शामिल थे। गिरफ्तार किए गए लोगों में से कुछ बड़े नाम भी सामने आ रहे हैं। इस जुआ फड़ में रायपुर के बड़े छुटभैया कांग्रेसी नेता और कई जमीन दलाल, भूमाफिया शामिल थे वही इस जुआ फड़ में 2 करोड़ से ज्यादा रुपयों के हेर-फेर होने की संभावना है। जिनमें महासमुंद के एक चर्चित चेहरा और छुटभैया नेता का नाम चर्चा में है। खरियाररोड पुलिस ने सभी 84 गिरफ्तार जुआरियों पर जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की है। हालांकि, प्रेस वार्ता के दौरान सभी के चेहरे ढके हुए थे और किसी का नाम सार्वजनिक नहीं किया गया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और सभी संदिग्धों की गहराई से पूछताछ की जाएगी। पुलिस की रेड में 29 लाख रुपए नकद के साथ-साथ 128 मोबाइल फोन, कई लग्जरी कारें और बाइक बरामद हुई हैं। इससे साफ है कि यह जुआ अड्डा अत्यधिक संगठित तरीके से संचालित किया जा रहा था। यह छापेमारी ओडिशा पुलिस के लिए एक बड़ी सफलता मानी जा रही है।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!