ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
उपलब्धिकोरबाछत्तीसगढ़

ग्राम पंचायत चुइया में चावल उत्सव, आवास व रोजगार दिवस का आयोजन, जिला एवं जनपद सीईओ खगेश निर्मलकर रहे मौजूद

Netagiri.in___कोरबा—जनपद पंचायत कोरबा अंतर्गत ग्राम पंचायत चूंइया में चावल उत्सव, आवास दिवस एवं रोजगार दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद पंचायत कोरबा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी खगेश निर्मलकर विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर उन्होंने ग्रामीणजनों व हितग्राहियों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और योजनाओं का लाभ समय पर लेने की अपील की।


  1. कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत समय-सीमा में आवास पूर्ण करने वाले हितग्राहियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना के तहत विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा एवं बिरहोर समुदाय के घरों में लगाए जा रहे सौर पैनलों के लाभों पर विस्तार से चर्चा की गई।
    इसके अतिरिक्त मनरेगा योजना के नाम परिवर्तन कर “VB GRAMG” किए जाने की जानकारी भी सरल भाषा में ग्रामीणों को समझाई गई। ग्रामीणजनों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया और कई मामलों का मौके पर ही निराकरण किया गया।
    कार्यक्रम में जिला एवं ब्लॉक आवास समन्वयक, सरपंच, उपसरपंच, पंचायत सचिव, रोजगार सहायक सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं हितग्राही उपस्थित रहे।
Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!