ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

गुरु जी ने शिक्षा विभाग को ही हिला दिया, इस हरकत के चलते सस्पेंड

मनेंद्रगढ़। शनिवार दोपहर वायरल इस वीडियो में शिक्षक नशे की हालत में केल्हारी बाजार में लड़खड़ाते हुए सड़कों पर गिरे हुए दिखे। अत्यधिक नशे की वजह से वे बार-बार उठने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन असफल होकर जमीन पर ही लेट गए। वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग हरकत में आया। मामले की गंभीरता को देखते हुए बीईओ ने शिक्षक को निलंबित करने की अनुशंसा की।

जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) अजय मिश्रा ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सहायक शिक्षक अरविंद कुमार एक्का को निलंबित कर दिया। उन्हें बीईओ कार्यालय भरतपुर में अटैच किया गया है।

इस घटना ने जिले की शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सरकारी स्कूलों में बच्चों के भविष्य के लिए जिम्मेदार शिक्षकों का इस तरह का व्यवहार न केवल उनकी जिम्मेदारी पर सवाल उठाता है, बल्कि बच्चों की शिक्षा के स्तर को भी दर्शाता है।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!