ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

जिंदल स्टील प्लांट में बड़ा हादसा: गर्म फ्लाईएश गिरने से एक श्रमिक की मौत, दो घायल

रायगढ़। जिले के पतरापाली स्थित जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड के SMS प्लांट में शनिवार रात एक बड़ा हादसा हो गया। प्लांट में काम कर रहे तीन श्रमिकों पर अचानक गर्म फ्लाईएश गिरने से एक श्रमिक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए।

हादसे की जानकारी और प्रबंधन की कार्रवाई

घटना शनिवार रात करीब 8 बजे की है। सूचना मिलते ही जिंदल प्रबंधन की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है, और पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

मृतक और घायलों की पहचान

हादसे में जान गंवाने वाले श्रमिक की पहचान किरोड़ीमल निवासी अशोक कुमार केंवट के रूप में हुई है, जो पिछले 15-16 वर्षों से जिंदल स्टील में ठेकेदार के अधीन फीटर का काम कर रहा था।
घायलों में साइड इंजीनियर दीपक यादव गंभीर रूप से झुलस गए हैं। वे 80% से अधिक जल गए हैं और उन्हें रायपुर रेफर किया गया है। एक अन्य घायल श्रमिक का इलाज जिंदल अस्पताल में जारी है।

कैसे हुआ हादसा?

जानकारी के अनुसार, अशोक कुमार अपने साथियों दीपक यादव और एक अन्य श्रमिक के साथ काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक गर्म फ्लाईएश गिर गई, जिसमें अशोक गंभीर रूप से झुलस गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

सुरक्षा मानकों पर उठे सवाल

इस हादसे के बाद जिंदल स्टील प्लांट की सुरक्षा व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों और श्रमिकों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं प्लांट में सुरक्षा मानकों की अनदेखी को उजागर करती हैं। उन्होंने प्रबंधन से इस मामले में जवाबदेही तय करने और सुरक्षा उपायों को सख्ती से लागू करने की मांग की है।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!