ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
देश

पढ़ाई पूरी होने से पहले ही लग गई 4.3 करोड़ की नौकरी, किस काम के लिए IIT छात्र को मिला ये बंपर पैकेज

IIT मद्रास के एक स्टूडेंट को 4.3 करोड़ रुपये का सालाना सैलरी पैकेज मिला है। यह ऑफर दिया है वॉल स्ट्रीट ट्रेडिंग फर्म Jane Street ने। इस ऑफर ने आईआईटी के प्लेसमेंट सीजन 2025 में नया बेंचमार्क तय कर दिया है। इस ऑफर में बेस सैलरी, फिक्स्ड बोनस और रिलोकेशन बेनिफिट्स शामिल हैं। हाई-फ्रीक्वेंसी ट्रेडिंग फर्म ने यह प्री-प्लेसमेंट ऑफर (PPO) आईआईटी मद्रास के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग के एक छात्र को दिया, जिन्होंने पहले उनके साथ इंटर्नशिप की थी।

ईटी की रिपोर्ट के मुताबिक, दो प्लेसमेंट सूत्रों ने बताया कि चुने गए उम्मीदवार हॉन्गकॉन्ग में क्वॉन्टिटेटिव ट्रेडर के रूप में काम करेंगे। पुराने आईआईटी कैंपस में कई फर्मों ने बड़े पैकेज दिए हैं। BlackRock, Glean and Da Vinci ने 2 करोड़ रुपये से अधिक के पैकेज ऑफर किए हैं। एपीटी पोर्टफोलियो और रुब्रिक ने 1.4 करोड़ रुपये से अधिक के पैकेज दिए हैं। जबकि डेटाब्रिक्स, Ebullient Securities और आईएमसी ट्रेडिंग ने 1.3 करोड़ रुपये से अधिक के पैकेज दिए हैं। कंपनी ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

क्वाडआई का पैकेज लगभग 1 करोड़ रुपये तक है। क्वांटबॉक्स और ग्रेविटन ने 90 लाख रुपये के पैकेज दिए हैं। बाकी ऑफर्स में डीई शॉ (66-70 लाख रुपये), पेस स्टॉक ब्रोकिंग (75 लाख रुपये), स्क्वॉयरपॉइंट कैपिटल (66 लाख रुपये से अधिक), माइक्रोसॉफ्ट (50 लाख रुपये से अधिक) और कोहेसिटी (40 लाख रुपये) शामिल हैं। ये आंकड़े विभिन्न संस्थानों में अलग-अलग हो सकते हैं। कंपनियां विभिन्न आईआईटी कैंपस में अलग-अलग भूमिकाओं के लिए ऑफर दे सकती हैं।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!