ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

CG NEWS : कोरबा : ग्रामीण क्षेत्र में 40 हाथियों का झुंड मचा रहा है आतंक, धान खरीदी केंद्र में मचाया उत्पात, फिर गांव में घुसकर तोड़ा घर

कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में हाथियों ने आतंक मचा दिया है. एक तरफ जिले के चिचिया गांव में केवल एक हाथी ने बीती रात धान खरीदी में उत्पात मचा दिया. 5 बोरी धान के नुकसान पहुंचाया. इस दौरान वहां मौजूद कर्मचारियों ने भाग कर अपनी जान बचाई. इसके बाद हाथी ने गांव में घुसकर एक ग्रामीण के घर को क्षतिग्रस्त कर दिया.

वहीं रामपुर क्षेत्र में 40 हाथियों का झुंड घूम रहा है, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है. देर रात इन हाथियों का झुंड सड़क पार करते हुए देखा गया, जिसके कारण कुछ समय के लिए सड़क के दोनों ओर गाड़ियां खड़ी रही. हाथियों का यह झुंड काफी समय से रामपुर में सक्रिय है और इससे ग्रामीणों की फसलें भी बर्बाद हो चुकी हैं. वन विभाग ने हाथियों पर नजर बनाए रखी है, लेकिन हाथियों की क्षेत्र मौजूदगी बने रहने से जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में भय का माहौल बना हुआ है.

वन विभाग ने जंगल की ओर जाने से ग्रामीणों को रोकने के निर्देश दिए हैं, ताकि कोई अप्रिय घटना न घटित हो. ग्रामीण अब इस स्थिति में जीने को मजबूर हैं और हाथियों के आतंक से भयभीत हैं.

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!