ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

CG NEWS : श्री सीमेंट संयंत्र के गेट के बाहर परिजनों ने शव रखकर किया प्रदर्शन

बलौदाबाजार : श्री सीमेंट संयंत्र हादसे में मृत वाहन चालक के परिवार को चार लाख रुपए की तत्काल सहायता राशि दी गई है. दरअसल, गुरुवार को खपराडीह स्थित श्री सीमेंट फैक्ट्री में पीके लाल सावर पेकिंग प्लांट में सीमेंट लोड करने आया था. इस दौरान उसके सिने में दर्द होने लगा. जिसके बाद तड़पते ट्रक चालक को हाईड्रा वाहन ने कुचल दिया. अस्पताल में डॉक्टरों ने पीके लाल को मृत घोषित कर दिया. पूरा मामला सुहेला पुलिस थाना क्षेत्र का है.

घटना से आक्रोशित परिजन और वाहन चालक संघ ने देर रात तक फैक्ट्री के बाहर शव को रखकर प्रदर्शन किया. श्री सीमेंट प्रबंधन से मुआवजे के साथ मृतक के परिजनों को नौकरी देने की मांग की जा रही थी. जिसके बाद वाहन चालक संघ पदाधिकारी, परिजन और श्री सीमेंट प्रबंधन, ट्रांसपोर्ट यूनियन के बीच देर रात समझौता हुआ. परिजनों को नगद चार लाख रुपए की सहायता राशि दी गई. साथ ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण दुर्घटना आने पर 4 लाख नगद के अलावा और सहायता राशि दी जाने पर समझौते के बाद प्रदर्शन खत्म किया गया. वहीं सुहेला पुलिस मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई हैं.

गौरतलब है कि कुछ ही दिन पहले यहां एक हादसे में ऊपर से गिरकर एक मजदूर की मौत हो गई थी. इस हादसे से कर्मचारी अभी उबर नहीं पाए थे कि फिर से एक हादसे में मौत हो गई, जिससे श्री सीमेंट के सुरक्षा प्रबंधन और वहां की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान उठ रहे हैं.

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!