ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
देश

लोकसभा-राज्यसभा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, प्रियंका बोलीं- राहुल किसी को धक्का नहीं दे सकते

दिल्ली , संसद के शीतकालीन सत्र का शुक्रवार को आखिरी दिन था। लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई। उधर अंबेडकर विवाद पर विपक्ष ने आज फिर संसद के बाहर प्रदर्शन किया। विपक्षी सांसदों ने विजय चौक से संसद भवन तक मार्च निकाला। प्रियंका गांधी इसमें शामिल हुईं। राहुल आज नहीं दिखे।

राहुल गांधी के खिलाफ 19 दिसंबर को FIR हुई थी। दरअसल मकर गेट पर पक्ष और विपक्ष के सांसदों के बीच धक्का-मुक्की हो गई थी। ओडिशा के बालासोर से सांसद प्रताप सारंगी और फर्रुखाबाद से भाजपा सांसद मुकेश राजपूत चोटिल हो गए। दोनों नेताओं के सिर में चोट लगी, जिसके बाद उन्हें भर्ती कराया गया।

दोनों सांसदों ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर धक्का देने का आरोप लगाया था। बीजेपी ने राहुल के खिलाफ हत्या की कोशिश, धमकाने, धक्का देने के आरोप समेत BNS की 7 धाराओं में पुलिस को शिकायत दी थी। हालांकि, पुलिस ने धारा- 109 (हत्या की कोशिश) हटाकर सिर्फ 6 धाराओं में FIR में दर्ज की है।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!