ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
कोरबाछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीदेशबिलासपुर

डिस्पैच व प्रोडक्शन डे पर एसईसीएल ने दिए शानदार नतीजे- उत्पादन व डिस्पैच में एक दिन में सर्वाधिक का आँकड़ा दर्ज

दिनांक 23 दिसम्बर को एसईसीएल में उत्पादन व डिस्पैच डे मनाया गया जिसके ऐतिहासिक परिणाम रहे । कम्पनी ने उत्पादन में 6.02 लाख टन का आँकड़ा छुआ जो कि एक दिन में इस वर्ष का सर्वाधिक उत्पादन है । इसी प्रकार, कम्पनी का डिस्पैच 5.33 लाख टन रहा जो कि इस वर्ष का सर्वाधिक दैनिक डिस्पैच है । गेवरा (1.75 लाख टन) दीपका (1.35 लाख टन ) कुसमुंडा (1.50 लाख टन ) सोहागपुर एरिया (17.5 हज़ार टन ) ने अपना सर्वाधिक दैनिक उत्पादन दर्ज करते हुए महत्वपूर्ण अंशदान दिया । ऑफ़टेक में जोहिला (9.5 हज़ार टन)तथा सोहागपुर (17.5 हज़ार टन) ने इस वित्तीय वर्ष का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दर्ज किया ।

विदित हो कि सीएमडी एसईसीएल डॉ प्रेम सागर मिश्रा ने कार्यबल को उत्साहित रखने तथा कार्यपरिणाम सुनिश्चित करने के उद्देश्य से इस प्रकार के ‘मिशन मोड’ अभियानों की प्रेरणा दी है । हाल हीं में महाप्रबंधकों की समन्वय बैठक के दौरान उन्होंने प्रत्येक सोमवार को ‘इनोवेशन डे’ मनाने का आह्वान किया है ।

जनसम्पर्क अधिकारी
एसईसीएल

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!