ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
देश

एयरफोर्स में फाइटर जेट्स और पायलटों की कमी:114 फाइटर जेट की डील पेंडिंग, तेजस की डिलीवरी 2028 तक

नई दिल्ली। इंडियन एयरफोर्स (IAF) में फाइटर जेट्स और पायलटों की कमी है। सरकार के पास 114 फाइटर जेट खरीदने की डील पेंडिंग है। एयरफोर्स ने HAL को 83 तेजस मार्क-1A बनाने का कॉन्ट्रैक्ट दिया है, लेकिन अमेरिकी कंपनी की इंजन भेजने में देरी के कारण डिलीवरी 2028 तक हो पाएगी।

एयरफोर्स ने पिछले महीने दिल्ली में हुए वायुसेना कमांडरों के सम्मेलन में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को इसकी जानकारी दी थी। इन कमियों को दूर करने के लिए केंद्र सरकार ने डिफेंस सेक्रेटरी राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में हाई-लेवल कमेटी बनाई है। यह कमेटी जरूरतों को ध्यान में रखकर पुरानी और नए प्रोजेक्ट्स पर नजर रखेगी।

कमेटी में डिफेंस सेक्रेटरी (प्रोडक्शन) संजीव कुमार, डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (DRDO) के प्रमुख डॉ. समीर वी. कामत और वायुसेना के उप प्रमुख एयर मार्शल टी. सिंह को शामिल किया गया है। कमेटी दो से तीन महीने में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!