ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
देश

CM योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ में हुई भगदड़ पर विधानसभा में किया खुलासा

लखनऊ।’ यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को विधानसभा में 29 जनवरी को मौनी अमावस्या के दिन महाकुंभ में हुई भगदड़ का जिक्र किया।

बताया कि उस दिन 37 लोगों की मौत हुई। कहा, संगम तट पर बैरिकेड टूटने से भगदड़ हुई। चपेट में 66 श्रद्धालु आए थे। इनमें 30 की मौत हुई थी।

उस दिन प्रयागराज के अंदर अलग-अलग जगहों पर कुछ प्रेशर पॉइंट बने हुए थे, वहां भी 7 लोगों की मौत हुई थी। इन सभी घटनाओं को भगदड़ से नहीं जोड़ा जाना चाहिए।

36 मृतकों में 35 के परिजन शवों को अपने साथ घर ले गए। एक की शिनाख्त नहीं हो सकी। उसका अंतिम संस्कार करा दिया गया है। डीएनए सुरक्षित रखा गया है। एक घायल का इलाज अभी भी मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!