ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

महतारी वंदन योजना में बड़े घोटाले का खुलासा, 15 हजार से ज्यादा फॉर्म हुए रिजेक्ट, अब हो रही रिकवरीv

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना विवादों से घिर गई है। योजना में अपात्र लोगों द्वारा लाभ लेने के मामले ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जांच के दौरान 15,000 से ज्यादा आवेदनों को निरस्त कर दिया गया है। इनमें से कुछ आवेदनों में सनी लियोनी जैसे नाम तक दर्ज पाए गए हैं, जिसने मामले को और गंभीर बना दिया है।

दीपका खदान से कोयला चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 5 आरोपी गिरफ्तार

अजीबोगरीब आवेदन: विधायक प्रतिनिधि के रिश्तेदार और पुरुष भी शामिल

महिला एवं बाल विकास विभाग की जांच में खुलासा हुआ कि कई आवेदनों में अविवाहित युवतियों, परित्यक्ता का फर्जी सर्टिफिकेट लगाने वाली महिलाओं और यहां तक कि पुरुषों ने भी योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन किया था। एक मामले में विधायक प्रतिनिधि के अविवाहित रिश्तेदार का नाम भी सामने आया, जो पात्रता पूरी नहीं करते थे।

सॉफ्टवेयर इंजीनियर डिजिटल अरेस्ट, 11 करोड़ वसूले:TRAI अधिकारी बनकर कॉल की

21 हजार मृत लाभार्थियों के खाते ब्लॉक

सर्वेक्षण में सामने आया कि योजना का लाभ लेने वाले 21,000 से अधिक लाभार्थियों की मौत हो चुकी है। इन मृतकों के खातों को ब्लॉक कर दिया गया है, और अपात्र लाभार्थियों से राशि की वसूली शुरू कर दी गई है।

परभणी हिंसा- राहुल गांधी मृतक सोमनाथ के परिवार से मिले:बोले- ये 100% हिरासत में मौत

कैसे हो रहे हैं आवेदन निरस्त?

नोडल अधिकारियों ने बताया कि जिन महिलाओं ने गलत प्रमाण पत्र जमा किए, उनका फॉर्म निरस्त कर दिया गया। साथ ही, इनकम टैक्स देने वाले, सरकारी नौकरी वालों के परिजन और गलत जानकारी देने वाले आवेदकों के आवेदन खारिज कर दिए गए हैं।

आंकड़े: 70 लाख आवेदन, सिर्फ 15 हजार रिजेक्ट

योजना के तहत प्रदेशभर से 70 लाख 26 हजार 352 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें से 70 लाख 14 हजार 581 को मंजूरी मिली है। यानी, केवल 15,000 से ज्यादा आवेदन खारिज हुए हैं।

लापरवाह कर्मचारियों पर गिरी गाज

योजना की मॉनिटरिंग में लापरवाही बरतने वाले कई कर्मचारियों और अधिकारियों पर भी कार्रवाई की गई है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि दोषी कर्मचारियों को बख्शा नहीं जाएगा।

प्रशासन पर उठ रहे सवाल

महतारी वंदन योजना में अपात्र लाभार्थियों और मृतकों के नाम पर पैसा स्वीकृत होने ने शासन और प्रशासन को कठघरे में खड़ा कर दिया है। अब देखना यह होगा कि सरकार इन खामियों को कैसे सुधारती है और जनता का विश्वास वापस कैसे जीतती है।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!