ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
क्राइमछत्तीसगढ़रायपुर

राजधानी रायपुर में थाने से निकलकर महिला ने दूधमुंहे बच्चे के साथ लगा ली आग गंभीर अवस्था में रायपुर रिफर

 

Netagiri.in–छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में थाने के बाहर महिला ने अपने बच्चे के साथ आग लगा ली। आगजनी के दौरान थाने में पदस्थ पुलिसकर्मी थाने से बाहर निकले और महिला व बच्चे पर लगी आग को बुझाया गया। घटना में मां और दो माह की मासूम बुरी तरह से झुलस गई है। दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक, घटना नेवरा थाना क्षेत्र की है। तिल्दा के देवार पारा निवासी महिला नंदनी सावरा आज शाम अपनी दो माह की बच्ची के साथ पहुंची थी। पुलिसकर्मियों से बातचीत के बाद थाने के बाहर आई और केरोसिन डालकर आग लगा ली।

O रायपुर भेजा इलाज के लिए

घटना में बच्ची भी बुरी तरह से झुलस गई है। वहीं, मां भी जल गई है। दोनों को गंभीर हालत में पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तिल्दा भिजवाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बच्ची को रायपुर के लिए रेफर किया गया है।

O पति से विवाद के बाद पहुंची थी थाने

घटना की जानकारी के बाद अस्पताल में थाना प्रभारी और तहसीलदार भी पहुंचे। बताया जा रहा है कि महिला नंदनी देवार का पति नानकुन देवार के साथ विवाद हुआ था। विवाद के बाद वो थाने पहुंची थी। पुलिसकर्मी कुछ समझ पाते उससे पहले ही महिला ने अपने साथ लाये केरोसिन को अपने और अपनी बच्ची के उपर डाल कर आग लगा ली।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!