ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

CG BREAKING : नक्सलियों ने किया महिला का अपहरण, फिर उतारा मौत के घाट

बीजापुर। जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। नक्सलियों ने सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने की मंशा से कैंप पर हमला किया है। माओवादियों ने पामेड़ थाना अंतर्गत जीड़पल्ली पुलिस कैंप पर फायरिंग की है। हालांकि जवानों ने मोर्चा संभाला और नक्सलियों को मुहतोड़ जवाब दिया। इसके बाद नक्सली भाग निकले।

वहीं लोदेड़ इलाके के मद्देड थाना क्षेत्र माओवादियों ने एक महिला की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने पहले महिला का अपहरण किया था। इसके बाद उसकी हत्या कर दी। हालांकि अभी हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। बता दें कि छत्तीसगढ़ के माओवाद प्रभावित इलाकों में नक्सलवाद को खत्म करने के लिए लगातार सुरक्षा कैंपों की स्थापना की जा रही है।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!