छत्तीसगढ़
बड़ी खबर: 17 जिलों के ग्रामीणों को मिलेगा मालिकाना हक, PM मोदी कल वितरित करेंगे 57 लाख संपत्ति कार्ड
रायपुर, 26 दिसंबर 2024। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 दिसंबर को वर्चुअल माध्यम से पूरे देश में 57 लाख से अधिक संपत्ति कार्ड का वितरण करेंगे। छत्तीसगढ़ के 17 जिलों के 50 हजार से अधिक ग्रामीण रहवासियों को स्वामित्व योजना के तहत मालिकाना हक और रिकॉर्ड ऑफ राइट्स प्रदान किया जाएगा।
राज्य के 10 जिलों में स्वामित्व योजना के तहत यह वितरण समारोह आयोजित होगा। कार्यक्रम का आयोजन दोपहर 12:30 बजे से शुरू होगा। यह योजना ग्रामीणों को उनकी संपत्ति पर अधिकार सुनिश्चित करने के लिए लागू की गई है।



