ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
Balkoउपलब्धिकोरबाछत्तीसगढ़देश

अच्छी पहल….बालको के कनेक्ट कोचिंग प्रोग्राम से युवाओं को मिलेगी नि:शुल्क कोचिंग सुविधा

बालकोनगर, 26 सितम्बर 2025—-भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने अपने सामुदायिक विकास परियोजना के अंतर्गत शिक्षा सशक्तिकरण कार्यक्रम के अंतर्गत प्रदेश के प्रतिष्ठित पाथ आईएएस अकादमी के सहयोग से महत्वाकांक्षी पहल की शुरूआत की है। इस पहल के अंतर्गत छत्तीसगढ़ के प्रतिभाशाली युवाओं को सीजीपीएससी एवं व्यापम परीक्षाओं की उच्चस्तरीय नि:शुल्क कोचिंग उपलब्ध कराई जाएगी।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य राज्य के युवाओं को उच्चस्तरीय शैक्षणिक सहयोग उपलब्ध कराना और उन्हें सार्वजनिक सेवा तथा नेतृत्व की भूमिकाओं के लिए तैयार करना है। कार्यक्रम की प्रमुख विशेषताओं से पाथ आईएएस अकादमी के विशेषज्ञ शिक्षकों द्वारा शिक्षण, अनुकूलित पाठ्यक्रम, अध्ययन सामग्री, मॉक टेस्ट, नियमित मूल्यांकन एवं शंकाओं का समाधान, पूर्णतः प्रायोजित कार्यक्रम, छात्रों पर कोई वित्तीय बोझ नहीं और छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए सार्वजनिक सेवा में करियर बनाने का सुनहरा अवसर प्राप्त होगा।

पंजीयन की अंतिम तिथि 1 अक्टूबर 2025 से पहले बालको सभी पात्र युवाओं से आग्रह करता है कि वे इस अवसर का अधिकतम लाभ उठाएँ और अपने उज्ज्वल भविष्य की दिशा में कदम बढ़ाएँ। दिनांक 03 अक्टूबर 2025 को प्रवेश परीक्षा सद्दा कन्याशाला स्कूल, कोरबा में संपन्न होगा। 21 सितम्बर को आयोजित कनेक्ट कोचिंग प्रवेश परीक्षा में भाग ले चुके प्रतिभागी इस पंजीयन प्रक्रिया में पुनः सम्मिलित न हो।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!