ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
कोरबाक्राइमछत्तीसगढ़प्रशासनिक

अवैध कबाड़ पर कोरबा पुलिस की बड़ी कार्यवाही सात आरोपियों को किया गिरफ्तार 12 लाख का कबाड़ जप्त

 

Netagiri.in-***पुलिस ने कबाड़ चोरी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 12 लाख रुपये का कबाड़ बरामद किया है।

पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी भापुसे के निर्देश पर जिला में जुआ, सट्टा, आबकारी, नारकेाटिक्स एक्ट, अवैध कबाड़, कोयला व डीजल एवं अवैध गतिविधियों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। जिसके परिपालन में थाना कटघोरा व दर्री की संयुक्त टीम ने कबाड़ चोरों पर बड़ी कार्यवाही की है।

दर्री सीएसपी विमल पाठक के नेतृत्व में कटघोरा थाना प्रभारी धर्म नारायण तिवारी के संयुक्त टीम ने सुतर्रा, कटघोरा तथा दर्री में मुखबिर की सूचना पर अवैध कबाड़ का व्यापार कर रहे कबाड़ियों के यहां छापामार कार्यवाही की है। जिसमें सुतर्रा से ढेलवाडीह मार्ग पर स्थित दीपक कुमार साहू के दुकान से बड़ी मात्रा में अवैध कबाड़ की जप्ती कार्यवाही की गई।

जिसमें एक ट्रक कीमत 07 लाख, 04 क्विंटल लोहे का कबाड़ कीमत 80 हजार बरामद किया गया है। जिसे रामकुमार कश्यप व दीपक कुमार साहू ने एसईसीएल यार्ड ढेलवाडीह से चोरी किये थे। प्रकरण में थाना कटघोरा में अपराध क्रमांक 518/2024 धारा 305 ए, 331(4), 3(5), बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

कोरबा पुलिस की संयुक्त कार्यवाही से अवैध कबाड़ में संलिप्त लोगों में हड़कम्प मच गया। पुलिस द्वारा सभी 7 आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया जा रहा है।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!