ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
रोज़गार

CG Civil Judge Vacancy 2024: छत्तीसगढ़ सिविल जज भर्ती के लिए आवेदन स्टार्ट, 24 जनवरी तक रहेगा फॉर्म भरने का मौका

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) की ओर से सिविल जज (जूनियर डिवीजन) के पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है एवं फॉर्म भरने की लास्ट डेट 24 जनवरी 2025 तय की गई है। ऐसे में जो उम्मीदवार इस भर्ती के लिए पात्रता पूरी करते हैं वे तय तिथियों में ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। एप्लीकेशन फॉर्म भरने से पहले अभ्यर्थी पात्रता की पूरी जानकारी अवश्य हासिल कर लें।

इस भर्ती में आवेदन के लिए अभ्यर्थी का किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से लॉ में ग्रेजुएट होना चाहिए। इसके साथ ही अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 35 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी उम्र में नियमानुसार छूट दी जाएगी। ध्यान रखें कि उम्र की गणना 1 जनवरी 2025 को ध्यान में रखकर की जाएगी।

  • इस भर्ती में आवेदन के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर विजिट करें।
  • वेबसाइट के होम पेज पर ADVERTISEMENT FOR CIVIL JUDGE (JUNIOR DIVISION) EXAM-2024 (23-12-2024) ||APPLY ONLINE (FROM 26-12-2024 TO 24-01-2025) पर क्लिक करें।
  • अब नए पेज पर अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करें और मांगी गई सभी जानकारी भरकर पंजीकरण कर लें।
  • रजिस्ट्रेशन होने के बाद अभ्यर्थी अन्य डिटेल भरकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लें।
  • अंत में उम्मीदवार निर्धारित शुल्क जमा करें और फॉर्म को सबमिट कर दें।

जो उम्मीदवार छत्तीसगढ़ राज्य के मूल निवासी हैं वे सभी लोग इस भर्ती में निशुल्क रूप से आवेदन कर सकते हैं। उन्हें केवल पोर्टल शुल्क एवं जीएसटी शुल्क जमा करना होगा। इसके अलावा छत्तीसगढ़ राज्य से बाहर के अभ्यर्थियों को फॉर्म भरने के लिए 400 रुपये का भुगतान करना होगा।

इस भर्ती के माध्यम से कुल 57 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें से अनारक्षित के लिए 24 पद, अनुसूचित जाति के लिए 7, अनुसूचित जनजाति के लिए 18, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 8 पद, अजजा के लिए 5 और अपिव के लिए 2 पद आरक्षित हैं। इस भर्ती में चयनित होने वाले उम्मीदवारों को 3 वर्ष के लिए नियुक्ति प्रदान की जाएगी।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!