ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

कलेक्टर जनदर्शन में सुनी गई आम नागरिकों की समस्याएं

कोरबा 30 दिसंबर 2024/ कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में आज कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने जिले के दूर दराज इलाको से अपने समस्याओं के समाधान के लिए आए आम नागरिकों की परेशानियों को गंभीरता से सुना और तत्परता से निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने प्राप्त सभी आवेदन पत्रों को विभागवार संबंधित अधिकारियों को प्रेषित कर समय सीमा में निराकृत करने के निर्देश दिए।
जनदर्शन में आज कुल 85 आवेदन प्राप्त हुए। पाली के कुटेलाभाठा के किसान श्री कमल पाटले द्वारा धान विक्रय हेतु रकबा संसोधन कराने के सम्बन्ध में आवेदन प्रस्तुत किया गया। आवेदक ने बताया कि उनको वनाधिकार पट्टे के तहत प्राप्त भूमि का खसरा भुइयां सॉफ्टवेयर में एंट्री नही हो पाया है, इस कारण वह अपने उक्त भूमि में लगाए धान की फसल को विक्रय नही कर पा रहे है। कलेक्टर ने खाद्य अधिकारी को तहसीलदार पाली से समन्वय कर किसान की समस्या का शीघ्रता से निराकृत कराकर राहत पहुचाने के निर्देश दिए। कलेक्टर के निर्देश पर तहसीलदार पाली द्वारा किसान के आवेदन का जांच कर उक्त खसरे का भुइयां सॉफ्टवेयर में एंट्री कर एकीकृत पोर्टल में प्रविष्टी भी पूर्ण किया गया है।जिससे किसान को उक्त खसरे के धान विक्रय में अब परेशानी नही होगी। जनदर्शन में किसान की समस्या का तत्काल निराकरण होने से उन्हें राहत मिला है।
इसी प्रकार जनदर्शन में आज अनुकम्पा नियुक्ति, सीमांकन, बंटवारा, अतिक्रमण हटाने, पेंशन, सहायक उपकरण, रकबा संसोधन, आर्थिक सहायता , वेतन भुगतान, सहित शिकायत जैसे आवेदन शामिल है। कलेक्टर ने प्राप्त सभी आवेदनों का उचित परीक्षण कर नियमानुसार कार्यवाही के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।
इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दिनेश कुमार नाग, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्रीकांत कसेर, खाद्य अधिकारी श्री जी एस कंवर सहित , शिक्षा, समाज कल्याण , श्रम विभाग सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!