ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

रायगढ़ में बर्ड फ्लू को लेकर अलर्ट: कोरिया से मुर्गियां लाने पर लगी रोक

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में बर्ड फ्लू को लेकर सतर्कता बरतने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। कोरिया जिले में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद यह निर्णय लिया गया है। ऐसे में यहां के पोल्ट्री संचालकों को भी निर्देश दिए गए हैं और कहा गया है कि कोरिया क्षेत्र से पोल्ट्री सामाग्री नहीं लाए।

पशु चिकित्सा विभाग द्वारा बर्ड फ्लू को लेकर एडवाइजरी करते हुए कहा है कि पक्षियों का यह रोग संक्रामक और घातक रोग है, जिससे पोल्ट्री व्यवसायों को अत्यधिक नुकसान होता है।

ऐसे में पशु चिकित्सा विभाग द्वारा रायगढ़ के पोल्ट्री संचालकों से चर्चा की गई है। उन्हें कहा गया है कि कोरिया जिले के सरकारी पोल्ट्री फार्म में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है और उस संक्रमित क्षेत्र और उसके आसपास के इलाकों से किसी भी प्रकार की पोल्ट्री पक्षियों, उत्पादों की खरीद बिक्री न की जाए।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!