ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

सनकी पति ने पत्नी को जलाया जिंदा, बाथरूम में मिला शव

बेमेतरा. छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले से एक खौफनाक घटना सामने आई है. सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के फरी गांव में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को जिंदा जलाकर मार डाला. सनकी पति ने आधी रात घर के बाथरूम में इस वारदात को अंजाम दिया है. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है.

सुबह सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के मुताबिक, मृतिक का नाम गंगोत्री विश्वकर्मा और आरोपी पति का नाम दुर्गा विश्वकर्मा है. वह पेशे से राज मिस्त्री है. अपनी पत्नी को उसने दर्दनाक मौत क्यों दी, इसका कारण फिलहाल अस्पष्ट है.

पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल की जांच में जुटी हुई है. पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ कर रही है. साथ ही आस-पास के लोगों से भी जानकारी ली जा रही है. मामले की जांच के बाद ही हत्या के कारणों का खुलासा हो सकेगा.

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!