ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
क्राइमछत्तीसगढ़

पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड: पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सनसनीखेज खुलासा, SIT ने मुख्य आरोपी को हैदराबाद से गिरफ्तार किया

रायपुर। पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड में एक बड़ा अपडेट सामने आया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मुकेश के शरीर पर कई घातक चोटों के निशान पाए गए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, मुकेश के लीवर के 4 टुकड़े, 5 पसलियां टूटी हुई और सिर में 15 फ्रैक्चर मिले हैं। इसके अलावा, उनका हार्ट फटा हुआ था और गर्दन भी टूटी मिली। डॉक्टरों ने इस मामले पर कहा कि उन्होंने अपने 12 साल के करियर में ऐसी क्रूर हत्या कभी नहीं देखी।

इस बीच, SIT की टीम ने मुख्य आरोपी सुरेश चंद्राकर को हैदराबाद से गिरफ्तार कर बीजापुर लाकर कड़ी पूछताछ शुरू कर दी है। SIT के प्रभारी मंयक गुर्जर ने बताया कि अब तक सुरेश चंद्राकर सहित 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। अन्य तीन आरोपी, रितेश चंद्राकर, दिनेश चंद्राकर, और महेंद्र रामटेके पहले ही गिरफ्तार हो चुके थे।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!