Netagiri.in___कोरबा। दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग (DEPwD), सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में 23 अगस्त को सीनियर क्लब सह. सी.एस.ई.बी. फुटबॉल मैदान, सी.एस.ई.बी. चौक, कोरबा में “पर्पल फेयर” का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 10 बजे हुआ, जिसमें 340 दिव्यांगजन और 140 वृद्धजन सहित कुल 680 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इसके अलावा सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, शैक्षणिक संस्थान, हितधारक और शहर के प्रबुद्ध नागरिक भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कोरबा नगर निगम की महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रहीं। उन्होंने दिव्यांग बच्चों और युवाओं की प्रतिभा देखकर भावुक होते हुए कहा –
“ये बच्चे वास्तव में किसी से कम नहीं हैं। दिव्यांगता कोई रुकावट नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता की ओर प्रेरणादायी मार्ग है। समाज को इनसे सीख लेनी चाहिए।”
महापौर ने प्रदर्शनी स्टॉल, रोजगार मेले, कला गैलरी और कौशल विकास सेक्शन का दौरा कर कार्यों की सराहना की और शुभकामनाएँ दीं।
प्रमुख आकर्षण
मेले में कई गतिविधियाँ शामिल थीं –
- दिव्यांगजनों को सहायक उपकरणों का वितरण
- सरकारी योजनाओं की प्रदर्शनी
- दिव्यांग कला गैलरी
- प्रतिभा प्रदर्शन हेतु खुला मंच
- सांस्कृतिक व खेलकूद कार्यक्रम
- भोजन स्टॉल
इस अवसर पर 121 दिव्यांगजन एवं वृद्धजन को कुल 681 सहायक उपकरण प्रदान किए गए, जिनकी लागत लगभग 12 लाख रुपये रही।
सामाजिक संस्थानों की भागीदारी
कार्यक्रम में समग्र शिक्षा, उमंग, जीवन ज्योति, अंकुर स्पेशल स्कूल, ज्योति स्पीच एंड हियरिंग सेंटर, अपना घर सेवा संस्थान, महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला न्यायालय बोर्ड, रोटरी क्लब, बिहान महिला समूह, भारत स्काउट गाइड, क्योर इंडिया, ALIMCO जबलपुर, ब्राइट स्कूल दुर्ग सहित कई सामाजिक संस्थानों ने सहभागिता की
इस आयोजन में 4 दिव्यांगजन को सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथियों में –
- सुश्री डिंपल भेड़िया, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा
- संजीव कंसल, मुख्य अभियंता (CE)
- A-CE वी.के. सेन चौधरी
- रोटरी क्लब के पूर्व अध्यक्ष पारस जैन, सचिव संतोष जैन एवं प्रेम गुप्ता उपस्थित रहे
आयोजकों ने सभी आगंतुकों व प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा –
“दिव्यांगों के लिए, दिव्यांगों द्वारा की इस भावना से प्रेरित पर्पल फेयर आने वाले समय में समाज में जागरूकता और संवेदनशीलता का सेतु बनेगा



