ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

CG BREAKING : 8 मंजिला इमारत की गिरी छत…एक मौत और 9 घायल

रायपुर।’ के VIP रोड पर निर्माणाधीन 8 मंजिला इमारत की छत गिर गई। हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई है। छत के मलबे में दबने से करीब 9 मजदूर घायल हो गए हैं। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया है। मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का मामला है।

मिली जानकारी के मुताबिक 8वें मंजिल में छत ढलाई का काम चल रहा था, तभी छत का एक हिस्सा गिर गया। साथ में सेंटरिंग और लोहे का स्टैंड भी गिरा है। इसी में सभी मजदूर दबे थे। घायलों में बिहार के मजदूर भी शामिल हैं। मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

रायपुर कलेक्टर गौरव कुमार सिंह ने बताया कि सभी घायल मजदूरों को कौशल्या विहार के VY हॉस्पिटल भेजा गया है। कुछ लोगों को ज्यादा चोट आई है। पुलिस और प्रशासन की टीम बचाव कार्य में जुटी है। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद है।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!