छत्तीसगढ़
प्रदेश अध्यक्ष से मिलीं पार्षद आरती अग्रवाल, कोरबा महापौर पद की प्रबल दावेदार के रूप में चर्चा में
कोरबा। नगर निगम की पार्षद आरती अग्रवाल ने आज प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव से मुलाकात कर उन्हें पुनः प्रदेश अध्यक्ष बनने की बधाई दी। इस मौके पर उन्होंने संगठन की मजबूती और जनहित के कार्यों पर चर्चा की। आरती अग्रवाल ने प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उनका मार्गदर्शन पार्टी को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा।
सूत्रों की मानें तो पार्षद आरती अग्रवाल को कोरबा महापौर पद की सबसे प्रबल दावेदार माना जा रहा है। संगठन में उनकी सक्रियता और जनसेवा के प्रति समर्पण ने उन्हें इस पद के लिए उपयुक्त चेहरा बना दिया है।
L



