ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
क्राइमछत्तीसगढ़प्रशासनिक

Breaking — खनिज एवं पुलिस विभाग की संयुक्त कार्यवाही मे खनिजो के अवैध परिवहन के कुल 36 वाहन जप्त।

कलेक्टर ंंजांजगीर के निर्देश एवं पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन मे खनिज एवं पुलिस विभाग के संयुक्त टीम द्वारा आज दिनांक 23.11.2022 दिन बुधवार को जांजगीर – चांपा जिले के विभिन्न क्षेत्रो मे खनिज परिवहन कर रहे वाहनो की सघन जांच किया किया गया जिसमे जांजगीर तहसील क्षेत्र मे खनिज के अवैध परिवहन करते पाए जाने पर खनिज रेत के 05 हाइवा एवं 04 ट्रेक्टर ,खनिज मिट्टी (ईंट) के 01ट्रेक्टर , खनिज कोयला के 01 ट्रेलर एवं खनिज निम्न श्रेणी चुना पत्थर के 05 ट्रेलर ,01 हाइवा ,01 ट्रेक्टर को जप्त कर पुलिस लाइन जांजगीर मे एवं 01 हाइवा रेत को जप्त् कर सिटी कोतवाली जांजगीर मे सुरक्षार्थ रखा गया है ।उसी प्रकार चांपा तहसील क्षेत्र मे महुदा एवं कुदरी बैराज क्षेत्र से 02 ट्रैक्टर रेत एवं 03 ट्रैक्टर निम्न श्रेणी चूना पत्थर( गिट्टी) के अवैध परिवहन करते पाए जाने पर जप्त कर चांपा थाना में सुरक्षार्थ रखा गया है ।अकलतरा तहसील अंतर्गत 01 ट्रेलर 01हाइवा 01 ट्रेक्टर खनिज निम्न श्रेणी चुना पत्थर ( बोल्डर, जिरा गिट्टी ) के अवैध परिवहन करते पाए जाने पर थाना अकलतरा मे सुरक्षार्थ रखा गया है । पामगढ़ तहसील अंतर्गत 01हाइवा रेत एवं 03 ट्रेक्टर रेत ,01 ट्रेक्टर मिट्टी ईंट के जप्त कर थाना पामगढ़ मे सुरक्षार्थ रखा गया है । शिवरीनारायन तहसील क्षेत्र मे 01ट्रेक्टर रेत के वाहन को जप्त कर थाना शिवरीनारायण मे सुरक्षार्थ खड़ा किया गया है ।नवागढ़ तहसील अंतर्गत 01ट्रेक्टर मिट्टी ईंट ,01ट्रेक्टर निम्न श्रेणी चुना पत्थर (गिट्टी) को जप्त कर थाना नवागढ़ थाना मे सुरक्षार्थ रखा गया है । 01 ट्रेक्टर मिट्टी ईंट के वाहन को जप्त कर कलेक्ट्रेट परिसर मे सुरक्षार्थ रखा गया है ।इस प्रकार कुल 36 वाहनो पर कार्यवाही की गयी सभी वाहन मालिकों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 ,खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन )अधिनियम 1957 के तहत कार्यवाही किया गया है।ज्ञात हो की कल दिनांक 22.11.2022को अनुविभागीय अधिकारी(राजस्व),तहसीलदार जांजगीर के टीम द्वारा भी जांजगीर क्षेत्र में खनिज रेत के अवैध परिवहन के 04 प्रकरण दर्ज किया गया है ।उपरोक्त कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जांजगीर का समन्वय एवं कार्यवाही में विशेष योगदान रहा ।कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी
कार्यवाही में ये रहे शामिल :-आदित्य मानकर खनिज निरीक्षक जांजगीर ,पी.डी. पुलिस एवं पुलिस निरीक्षक विवेक पाण्डेय ,रामकुमार जैन ,उपनिरीक्षक सनत मात्रे ,अवनीश श्रीवास उपस्थित रहे ।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!