ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

कोरबा में आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती प्रक्रिया में भ्रष्टाचार का आरोप ,आवेदिका ने कलेक्टर जनदर्शन में लगाई न्याय की गुहार

कोरबा,21 जनवरी 2025। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आकांक्षी जिला कोरबा के आकांक्षी ब्लॉक पोंडी उपरोड़ा परियोजना के आंगनबाड़ी केंद्रों में सहायिकाओं के स्वीकृत 75 पदों के लिए की जा रही भर्ती प्रक्रिया में चयन सूची जारी करने में अनियमितता ,नियमों की अनदेखी भ्रष्टाचार का गम्भीर आरोप लगा है । आवेदिका ने कलेक्टर जनदर्शन में प्रकरण की शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है।

महिला एवं बाल विकास विभाग कोरबा और भ्रष्टाचार का चोली दामन का नाता रहा है ,कभी डीएमएफ से विभिन्न सामग्री क्रय करने ,अधोसंरचनात्मक कार्यों के नाम पर करोड़ों रुपए के बंदरबाट ,सक्षम आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए करोड़ों की गुणवत्ताहीन सामाग्री को लेकर विधानसभा तक में घिर चुकी विभाग इस बार सहायिका पद की भर्ती प्रक्रिया को लेकर सुर्खियों में हैं। आचार संहिता लगने से पूर्व आयोजित कलेक्टर जनदर्शन में सोमवार को आवेदिका ने गम्भीर शिकायत की है। ग्राम पुटुवा की आवेदिका प्रियंका ने कलेक्टर जनदर्शन में लिखित शिकायत कर अवगत कराया है कि पोंडी उपरोड़ा परियोजना अंतर्गत 75 आंगनबाड़ी केंद्रों में सहायिका के स्वीकृत पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है । जहाँ परियोजना अधिकारी द्वारा कुछ दिन पूर्व 75 केंद्रों में से 58 केंद्र के लिए सहायिका की चयन सूची जारी की गई है।

जबकि अन्य 17 केंद्रों के लिए चयन सूची जारी नहीं की गई है। जिसके बारे में पूछे जाने पर ठीक से जवाब नहीं दिया जाता और भर्ती बाद में किया जाएगा कहा जाता है । आवेदिका ने शिकायत पत्र में उल्लेख किया है कि जब भर्ती एक साथ निकला था तो चयन सूची अलग अलग निकालना शंका पैदा करता है । आवेदिका ने बताया है कि उसके द्वारा ग्राम पंचायत पुटुवा के आंगनबाड़ी केंद्र बस्तीपारा के लिए आवेदन किया गया था ,किंतु 2 माह बीत जाने के बाद भी दावा आपत्ति का निराकरण नहीं होना चयन सूची जारी न होना ,वहीं दूसरे केंद्रों का चयन सूची जारी हो जाने से यह प्रतीत होता है कि भर्ती प्रक्रिया में भ्रष्टाचार किया गया है। आवेदिका ने दावा आपत्ति से अवगत कराते हुए सहायिका पद पर चयन कर न्याय दिलाने की गुहार लगाई है।मामले में परियोजना अधिकारी का कहना है कि कई केंद्रों के अभ्यर्थियों के अंक सूची विवादास्पद होने के दावा आपत्ति आए हैं। जैसे कि जांजगीर -चाम्पा के खैजा बेलटोकरी का अंकसूची बहुत जगह मिला है उन सबको परीक्षण के लिए भेजा गया है। सचिव मैडम का निर्देश था जहाँ का क्लियर है वहाँ का आचार संहिता से पहले नियुक्ति आदेश जारी कर दो ।लिहाजा हमने अविवादित और दावा आपत्ति क्लियर वाले केंद्रों के लिए नियुक्ति आदेश जारी कर दिया है। शेष पदों के लिए अंकसूची के परीक्षण उपरांत अभिमत आने के बाद चयन समिति निर्णय लेगी।

आंगनबाड़ी केंद्रों में भर्ती प्रक्रिया में अनियमितता की शिकायत का यह पहला मामला नहीं है ,इससे पूर्व भी बरपाली परियोजना में पात्र अभ्यर्थियों की चयन सूची सभापति के द्वारा अनुमोदन के नाम पर बड़ी रिश्वत की मांग किए जाने की वजह से लटक गई थी। कलेक्टर जनदर्शन में पूर्व जनपद अध्यक्ष ग्रामीणों की शिकायत के बाद कलेक्टर श्री वसंत के कड़े निर्देश के बाद इस समस्या का निदान कर चयन सूची जारी की जा सकी। बरपाली परियोजना का लिपिक भी भर्ती प्रक्रिया में ही अनियमितता की कलेक्टर से शिकायत के बाद निलंबित किया गया था । मामला स्पष्ट है तीनों ही मामले में शिकायत कलेक्टर के समक्ष किए जाने के बाद ही फटकार के बाद ही विभाग एक्शन मोड़ में आया। जिससे कहीं न कहीं विभाग और विभागीय अधिकारियों के प्रश्रय संलिप्तता से इंकार नहीं किया जा सकता। जिला प्रशासन को ऐसे मामलों की संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए रेंडमली सभी परियोजनाओं में 2 साल के दौरान हुए भर्ती प्रक्रिया के सभी दस्तावेजों की अंतर्विभागीय जांच दल गठित कर जांच करानी चाहिए ,ताकि आम जनता का शासन प्रशासन संबंधित विभाग पर विश्वसनीयता बनी रहे। नहीं तो आने वाले समय मे ऐसे मामलों में आवेदकों को मजबूरन न्याय के लिए न्यायालय की शरण लेनी पड़ती है ।

कई केंद्रों के अभ्यर्थियों के अंक सूची विवादास्पद होने के दावा आपत्ति आए हैं। जिसे परीक्षण के लिए भेजा गया है। सचिव मैडम का निर्देश था जहाँ का क्लियर है वहाँ का आचार संहिता से पहले नियुक्ति आदेश जारी कर दो ।लिहाजा हमने अविवादित और दावा आपत्ति क्लियर वाले केंद्रों के लिए नियुक्ति आदेश जारी कर दिया है। शेष पदों के लिए अंकसूची के परीक्षण उपरांत अभिमत आने के बाद चयन समिति निर्णय लेगी। निशा कंवर ,परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना पोंडी उपरोड़ा ,जिला -कोरबा (छ.ग.)।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!