ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
देश

सैफ पर हमला- क्राइम ब्रांच ने सीन रीक्रिएट किया:पुलिस को घर से 19 फिंगरप्रिंट मिले, बाथरूम की खिड़की पर भी निशान

मुंबई।’ अभिनेता सैफ अली खान पर हमले के मामले में मुंबई पुलिस ने मंगलवार तड़के सीन रीक्रिएट किया। इसके लिए आरोपी शरीफुल को पुलिस सोमवार रात 1 बजकर 15 मिनट पर लॉकअप से निकालकर सबसे पहले बांद्रा स्टेशन पहुंची।तड़के 3-4 बजे के बीच उसे सैफ की सोसाइटी में ले जाया गया। आरोपी को ठीक उसी तरह से एक बैग पैक भी पहनाया गया था, जैसा उसने घटना के समय पहना था।

इसके अलावा फोरेंसिक टीम अलग से भी सैफ के घर में जांच के लिए पहुंची। टीम ने सैफ के घर के बाथरूम की खिड़की, शाफ्ट और सीढ़ी से कुल 19 फिंगरप्रिंट कलेक्ट किए। आरोपी बाथरूम की खिड़की से ही सैफ के घर घुसा था और हमले के बाद यहीं से बाहर भी निकला।

15 जनवरी की रात करीब 2 बजे सैफ पर हमला हुआ था, उन्हें रीढ़ और गर्दन पर गंभीर जख्म आए थे। इसके बाद वे लीलावती अस्पताल पहुंचे, जहां उनका इलाज किया गया। सैफ अली खान की कुछ ही देर में अस्पताल से छुट्टी हो सकती है। मुंबई पुलिस ने आरोपी शरीफुल को 19 जनवरी की देर रात गिरफ्तार किया था। क्राइम ब्रांच ने बताया कि वह बांग्लादेश में कुश्ती का खिलाड़ी था। शरीफुल 5 दिन की पुलिस रिमांड पर है।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!