ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

CG BREAKING : कोरबा में फर्जी दस्तावेज़ घोटाला: डिप्टी कमिश्नर ने की जांच, अधिकारियों की मुश्किलें बढ़ी!

कोरबा (21 जनवरी): जिले के पंचायत अधिकारियों पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। ग्राम पंचायत रजगामार में फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से गबन करने की शिकायत के बाद डिप्टी कमिश्नर संतोष सिंह ठाकुर ने अपनी टीम के साथ जनपद पंचायत कोरबा में रिकॉर्ड की जांच की। इस दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज़ जप्त किए गए, जिनसे गबन की राशि में भारी अनियमितताएँ सामने आई हैं।

जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत रजगामार में सरपंच और सचिव के खिलाफ एक करोड़ 56 लाख रुपये के गबन का मामला दर्ज किया गया था, लेकिन दस्तावेज़ों में राशियों के अन्तर ने अधिकारियों के खिलाफ संदेह पैदा कर दिया। डिप्टी कमिश्नर ने जांच के दौरान ये पाया कि मामले में कई फर्जी रिपोर्ट तैयार की गईं, जिनका उद्देश्य जिम्मेदार अधिकारियों को बचाना था।

पूर्व सचिव ईश्वर लाल धीरहे ने इस मामले में शिकायत की है, जिसमें यह आरोप लगाया गया है कि विभिन्न राशि के आंकड़े पूरी तरह से भ्रामक हैं और अधिकारी जानबूझकर इन आंकड़ों को छिपा रहे हैं। जांच टीम ने अब तक करोड़ों रुपये की राशि का हिसाब चौंकाने वाली जानकारी दी है।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!