ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
देश

महाकुंभ में अनुपम खेर बोले- योगी के लिए प्रार्थना करूंगा ,जानें पूरा मामला

प्रयागराज।’ महाकुंभ का मंगलवार को 9वां दिन है। बिजनेसमैन गौतम अडाणी पत्नी प्रीति अडाणी के साथ महाकुंभ पहुंचे। वह यहां करीब डेढ़ घंटे तक रहे। इस दौरान उन्होंने बड़े हनुमान की पूजा की, फिर संगम की आरती की। इसके बाद अडाणी इस्कॉन की रसोई में गए और वहां भंडारे का भोजन बनाया। फिर लोगों को खाना परोसा और खुद भी भंडारे में भोजन किया। अभिनेता अनुपम खेर भी महाकुंभ पहुंचे।

उन्होंने कहा- मैं बहुत खुश हूं कि इस समारोह में आया हूं। जिस तरह से यहां आयोजन हुआ है, एक सुरक्षित वातावरण है। इसका श्रेय प्रशासन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जाता है। मैं सबके लिए प्रार्थना करूंगा।

वहीं, पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी आज पत्नी और मंत्री नंदी के साथ संगम में स्नान किया। उन्होंने कहा कि योगीजी ने बहुत बढ़िया व्यवस्था की है। आज अभी तक 27.41 लाख लोग संगम में डुबकी लगा चुके हैं। इस तरह 9 दिन में 9 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु संगम में स्नान कर चुके हैं। 1 फरवरी को उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, 5 फरवरी को पीएम मोदी और 10 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू महाकुंभ आएंगी।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!