ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
SECLछत्तीसगढ़देशप्रशासनिकबिलासपुर

एसईसीएल मुख्यालय में ‘नारी शक्ति खेल महोत्सव 2025’ का भव्य समापन 28 खेल स्पर्धाओं में 250 से अधिक महिलाओं की भागीदारी, रेड हाउस विजेता

Netagiri.in___बिलासपुर, 14 दिसंबर 2025।
साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) मुख्यालय, बिलासपुर में आयोजित दो दिवसीय ‘नारी शक्ति खेल महोत्सव 2025’ का समापन रविवार को वसंत विहार स्पोर्ट्स ग्राउंड में उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। इस महोत्सव में 28 विभिन्न खेल एवं मनोरंजक प्रतियोगिताओं में 250 से अधिक महिला प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

समापन समारोह में एसईसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक  हरीश दुहन एवं श्रद्धा महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती शशि दुहन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। अतिथियों का स्वागत पौधारोपण कर किया गया।

इस अवसर पर निदेशक (तकनीकी संचालन)  एन. फ्रैंकलिन जयकुमार, निदेशक (मानव संसाधन)  बिरंची दास, निदेशक (वित्त)  डी. सुनील कुमार, मुख्य सतर्कता अधिकारी  हिमांशु जैन सहित श्रद्धा महिला मंडल की उपाध्यक्षगण श्रीमती अनीता फ्रैंकलिन, श्रीमती हसीना कुमार एवं श्रीमती विनिता जैन भी मौजूद रहीं।

प्रतियोगिताओं में रेड हाउस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब जीता, जबकि पर्पल हाउस मात्र एक अंक से पिछड़कर उपविजेता रहा। प्रतियोगिताओं के दौरान बैडमिंटन, रस्साकस्सी, मटका दौड़, नींबू-चम्मच और जलेबी रेस जैसे फन गेम्स आकर्षण का केंद्र रहे।

मुख्य अतिथियों ने विजेता एवं उपविजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।

समारोह को संबोधित करते हुए सीएमडी श्री हरीश दुहन ने कहा कि नारी शक्ति किसी भी संगठन की वास्तविक ताकत है। ऐसे आयोजन महिलाओं में आत्मविश्वास, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा देते हैं। एसईसीएल में महिला सशक्तिकरण को निरंतर प्राथमिकता दी जा रही है।

उन्होंने बताया कि श्रद्धा महिला मंडल के तत्वावधान में एसईसीएल के विभिन्न क्षेत्रों में भी नारी शक्ति खेल महोत्सव आयोजित किए जा रहे हैं, जिनका फाइनल आगामी दिनों में हसदेव क्षेत्र में होगा।

कार्यक्रम का संचालन श्रीमती प्रियेशा चौरसिया एवं डॉ. संजीवनी पाणिग्रही ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन महाप्रबंधक (कल्याण) श्यामला राव ने प्रस्तुत किया।


 

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!