ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
देश

वक्फ संशोधन बिल पर JPC की आखिरी बैठक आज से:जम्मू-कश्मीर के मौलवी मीरवाइज उमर फारूक पेश होंगे

नई दिल्ली।’ वक्फ (संशोधन) विधेयक 2024 पर संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) आज दिल्ली में अपनी बैठक करेगी। बैठक सुबह 11 बजे से शुरू होगी, जो दोपहर 3:30 बजे तक चलेगी। बैठक संसद भवन एनेक्सी के मुख्य समिति कक्ष में, जेपीसी सदस्य मुत्तहिदा मजलिस-ए-उलेमा, जम्मू और कश्मीर के मौलवी मीरवाइज उमर फारूक के विचार या सुझाव सुनेंगे।

दोपहर 2 बजे से जेपीसी सदस्य वक्फ (संशोधन विधेयक) 2024 पर ‘न्याय के लिए वकीलों’ के सुझाव भी सुने जाएंगे। यह बैठक पहले 27 जनवरी को होनी थी।

लखनऊ में हुई बैठक करने के बाद अध्यक्ष जगदंबिका पाल ने कहा कि 24 जनवरी को JPC की आखिरी बैठक होगी। इसके बाद वे 31 जनवरी को होने वाले बजट सत्र के दौरान संसद में रिपोर्ट पेश होगी। पाल ने कहा- पिछले 6 महीने में हमने अकेले दिल्ली में 34 बैठकें की हैं। JPC सभी चर्चाएं अच्छे माहौल में हुई हैं। मुझे उम्मीद है हमारी रिपोर्ट से लोगों को फायदा होगा।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!