ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
देश

विवादित बयान: योगी बोले- वक्फ जमीन पर बनेंगे घर, देशद्रोहियों को नहीं बख्शेंगे

हरदोई।’ यूपी के सीएम योगी ने मंगलवार को कहा- वक्फ की जमीनें वापस ली जाएंगी। इन पर अस्पताल, गरीबों के लिए मकान, स्कूल, विश्वविद्यालय बनेंगे। निवेश के लिए लैंड बैंक तैयार होगा।

वक्फ कानून के विरोध में बंगाल में हो रही हिंसा पर सीएम ने हरदोई में कहा- लातों के भूत बातों से नहीं मानते हैं। दंगाई डंडे से ही मानेंगे। जिसे बांग्लादेश पसंद है, वह बांग्लादेश चला जाए।

बंगाल जल रहा है, लेकिन वहां की मुख्यमंत्री के साथ-साथ सपा और कांग्रेस भी चुप हैं। ममता बनर्जी दंगाइयों को शांतिदूत कहती हैं और सेक्युलरिज्म के नाम पर उन्हें खुली छूट दे दी है। इस तरह की अराजकता पर लगाम लगनी चाहिए। वहां की कोर्ट को धन्यवाद दूंगा। जिसने वहां के अल्पसंख्यक हिंदुओं की सुरक्षा के लिए कदम उठाया है।

योगी मंगलवार को माधोगंज स्थित रुइया गढ़ी पहुंचे, जहां उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राजा नरपत सिंह के विजय दिवस समारोह में भाग लिया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने 650 करोड़ रुपए की 729 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!