ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

सीईओ जिला पंचायत ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रशिक्षण का किया निरीक्षण

कोरबा 29 जनवरी 2025/ श्री दिनेश कुमार नाग मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत कोरबा के द्वारा बुधवार को उच्चतर माध्यमिक विद्यालय विद्युत गृह क्रमांक 01 में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मतदान दल को दिए जा रहे प्रशिक्षण का निरीक्षण किया गया। इस दौरान सीईओ ने प्रशिक्षण में अनुपस्थित कर्मियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

प्रशिक्षण दो पाली में आयोजित किया गया जिसमें कुल 850 अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए। सीईओ ने सभी प्रशिक्षुओं को चुनाव प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न कराने हेतु मार्गदर्शन दिया,विशेष रूप से मतगणना प्रक्रिया पर ध्यान देने की बात कही। साथ ही,मतदान प्रक्रिया की संपूर्ण जानकारी प्राप्त करने हेतु निर्देश दिए। इस अवसर पर सहायक रिटर्निंग अधिकारी जनपद पंचायत कोरबा, विकासखंड शिक्षा अधिकारी एवं उनकी टीम उपस्थित रही।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!