ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

CG NEWS : ‘मिस छत्तीसगढ़’ का टूटा सपना, दो दिन कम होने पर नामांकन हुआ निरस्त…

जांजगीर। अकलतरा नगर पालिका अध्यक्ष के लिए नामांकन जमा कर चर्चा में आई ‘मिस छत्तीसगढ़’ पूजा टांडेकर को बड़ा झटका लगा है. स्क्रूटनी में शिव सेना समर्थित प्रत्याशी की उम्र 25 साल से मात्र दो दिन कम होने के कारण नामांकन रद्द कर दिया गया है. नामांकन फार्म रद्द होने के बाद पूजा टांडेकर का रो-रोकर बुरा हाल है.

मिस छत्तीसगढ़ के रूप में ख्याति हासिल करने के बाद पूजा टांडेकर राजनीति में अपना भाग्य आजमाने के लिए अकलतरा नगर पालिका अध्यक्ष का चुनाव लड़ने की तैयारी में थी. शिव सेना समर्थित पूजा ने अपने परिवार और फालोअर्स के साथ 28 जनवरी को नामांकन भी जमा किया था, लेकिन जानकारी के अभाव में अपने उम्र का सही आंकलन नहीं कर पाई.

30 जनवरी 2000 को जन्मी पूजा के अध्यक्ष पद के लिए निर्धारित न्यूनतम आयु 25 साल से महज दो दिन कम होने की वजह से निर्वाचन अधिकारी ने स्क्रूटनी के नामांकन निरस्त कर दिया. अपनी आंखों के सामने सपने को टूटता देख दुखा पूजा गुहार लगाने कलेक्टर कार्यालय भी पहुंची, लेकिन नियम के चलते उनको निराशा हाथ लगी.

महज दो दिनों के कारण नामांकन फार्म निरस्त होने से पूजा बहुत दुखी है, अपनी पीड़ा बयां करते हुए उसके आंखों से आंसू छलक गए. उसने कहा कि उन्हें शक हो गया था मैं जीत रही हूं, इसलिए यह सब किया गया है. मैं गरीब परिवार से हूं. इसके साथ वकील पर भी फार्म भरते समय गुमराह करने का आरोप लगाते हुए कहा कि एक फार्म भरने का पांच हजार रुपए लिया था.

पूजा ने बताया कि फार्म के लिए पैसा खर्च किया था, टैक्स पटाया था. इसके अलावा पोस्टर-बैनर लगाने में भी पैसे खर्च किए थे. इस तरह से 40-50 हजार रुपए खर्च कर चुके हैं. अब महज दो दिन की वजह पूजा टांडेकर का सपना भले आज टूट गया हो, लेकिन उनके फालोअर्स का कहना है कि अभी पांच साल है. अच्छे से मेहनत कर अगली बार पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़कर इस बार की कसक को पूरा कर लेंगी.

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!