ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

अनुमति नहीं मिलने के बावजूद भूपेश बघेल ने निकाली ट्रैक्टर रैली

बिलासपुर. नगरीय निकाय चुनाव में मतदान से पहले प्रदेश का सियासी पारा हाई है. न्यायधानी बिलासपुर में जिला प्रशासन की अनुमति नहीं मिलने के बावजूद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज ट्रैक्टर रैली निकाली. नगर निगम बिलासपुर के कांग्रेस महापौर प्रत्याशी प्रमोद नायक के समर्थन में यह रैली निकली गई.

जिसमें विधायक अटल श्रीवास्तव, दिलीप लहरिया समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए, जिन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों पर गंभीर आरोप भी लगाए हैं. पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की रैली को अनुमति नहीं मिलने पर कांग्रेस नेताओं ने पूर्व मंत्री और बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल के इशारे पर जिला प्रशासन के काम करने का आरोप लगाया है.

इसके साथ ही एडीएम, एसडीएम और एएसपी को तत्काल हटाने की मांग की है.  बता दें कि आज सकरी से सिरगिट्टी तक पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का ट्रैक्टर रैली प्रस्तावित था. हालांकि जिला प्रशासन ने इस अनुमति को देने से मना कर दिया था.

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!