ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

CG NEWS : पीसीसी चीफ दीपक बैज ने बीजेपी पर साधा निशाना

रायपुर। नगरीय निकाय चुनाव के वोटिंग में अब कुछ ही दिन बाकी हैं और राजनीतिक पार्टियां जोर-शोर से प्रचार में जुटी हुई हैं. इसी बीच कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने आज रायपुर में महापौर और पार्षदों के पक्ष में प्रचार करने पहुंचे. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस के घोषणा पत्र को चुनावी ‘गेम चेंजर’ बताया. इसके साथ ही उन्होंने बीजेपी पर हमला भी बोला. बैज ने कहा कि बीजेपी के नेता हताश होकर घर बैठ चुके हैं और चुनाव में रुचि नहीं दिखा रहे हैं. उन्हें पता है कि एक साल में कुछ नहीं हुआ है. जनता उन्हें खदेड़ देगी इसलिए वे घर पर बैठे हैं.

पीसीसी चीफ दीपक बैज की आज रायपुर के विभिन्न वार्डों में कई जनसभाओं का आयोजन होगा. वहीं एक जनसभा में जब बैज पहुंचे तो उन्होंने पहले मीडिया से बातचीत की, जिसमें उन्होंने कांग्रेस के घोषणा पत्र को चुनावी गेम चेंजर बताया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस की घोषणा पत्र जन-जन तक पहुंच रही है. प्रत्याशी भी दमदारी के साथ चुनाव में जुटे हुए है. दीपक बैज ने बताया वे आज 12-13 सभाएं कांग्रेस के प्रत्याशियों के पक्ष में करने जा रहे हैं.

जनता में कांग्रेस के लिए जबरदस्त उत्साह है और घोषणा पत्र सभी निकायों में गेम चेंजर साबित होगा.  कांग्रेस के घोषणा पत्र को कॉपी पेस्ट बताने वाले वाले बयान पर उन्होंने पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस की 36 बिंदुओं की घोषणा पत्र है, जबकि बीजेपी की 20 बिंदुओं की गोल-गोल जलेबी है. एक साल में बीजेपी ने कुछ काम नहीं किया है इसलिए इस पत्र को जनता नकारेगी.

वहीं रायगढ़ के महापौर प्रत्याशी के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा चाय बनाने को लेकर उन्होंने कहा कि सीएम साय चाय बनाकर मोदी की कॉपी कर रहे हैं. बीजेपी पर निशाना साधते हुए दीपक बैज ने कहा कि बीजेपी के नेता हताश होकर घर बैठ चुके हैं और चुनाव में रुचि नहीं दिखा रहे हैं. उन्हें पता है कि एक साल में कुछ नहीं हुआ है. जनता उन्हें खदेड़ेगी इसलिए घर पर बैठे हैं. सीएम सिर्फ अपनी क्षेत्र में जा रहे हैं, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सिर्फ़ जगदलपुर के ही नेता है. बीजेपी के नेता अपने क्षेत्र से बाहर नहीं निकल रही है. उन्होंने ये भी कहा कि निकाय चुनाव में कही अमित शाह स्टार प्रचारक बनकर तो नहीं आ रहे.

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!